उत्तराखंडक्राइम

पार्किंग विवाद में युवक को बांध कर पीटा, दो हिरासत में

साथ ही पार्किंग संचालक द्वारा उनका सत्यापन न कराए जाने पर संबंधित के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई भी की गई है।

हरिद्वार। पार्किंग में हुए विवाद के दौरान दो लोगों ने युवक को बाधकर जमकर पीटा। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी दोनो युवको को हिरासत मेें लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं पर्किग मालिक द्वारा आरोपियो का सत्यापन न कराने पर मालिक के खिलाफ भी चालानी कार्यवाही की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती 3 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ व्यक्ति एक युवक के हाथ बांधकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और दो आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में एक पार्किंग में कार्यरत थे। किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ ही पार्किंग संचालक द्वारा उनका सत्यापन न कराए जाने पर संबंधित के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई भी की गई है। आरोपियों के नाम नूतन पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम बिलाई, थाना हलदौर, जनपद बिजनौर (उ.प्र.) व रोबिन पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम मुडदाना, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार बताये जा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button