उत्तराखंड

नगर निगम शपथ ग्रहण में विकास शर्मा ने ली मेयर पद की शपथ

चुनाव में जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा। वो जनता की कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

कांग्रेसी पार्षदों ने बनाई दूरी
रुद्रपुर। उत्तराखंड में निकाय चुनाव में निर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। इसी कड़ी में रुद्रपुर नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर विकास शर्मा ने तमाम पार्षदों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। खास बात ये रही कि कांग्रेस पार्षदों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम से दूरी बनाई। शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित रहीं।
बता दें कि रुद्रपुर नगर निगम में मेयर के अलावा 40 पार्षद पद हैं। जिसमें 23 बीजेपी से हैं तो 3 निर्दलीय पार्षद चुनकर आए हैं। जबकि, 14 पार्षद कांग्रेस के हैं। आज रुद्रपुर नगर निगम में तीसरे महापौर यानी मेयर के रूप विकास शर्मा ने पद की शपथ ली। गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कुल 26 पार्षदों को शपथ दिलाई गई। जिसमें 3 निर्दलीय पार्षद भी शामिल रहे। वहीं, कांग्रेस के पार्षद ने शपथ कार्यक्रम से नदारद रहे।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मौजूद रहीं। इसके अलावा मंच पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और संत भी नजर आए। उधम सिंह नगर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान मेयर विकास शर्मा ने जनता को संबोधित किया और शहर की चौमुखी विकास करने की बात कही।
नव निर्वाचित मेयर विकास शर्मा ने कहा कि वो अपने कार्यकाल में शहर में चौमुखी विकास कराएंगे। चुनाव में जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा। वो जनता की कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। जिसके बाद गांधी मैदान से जुलूस निकालते हुए मेयर और पार्षद नगर निगम रुद्रपुर पहुंचे। जहां वे मेयर की कुर्सी पर विराजमान हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button