उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादून

कार से तमंचा लहराने के आरोप दो सगे भाईयों सहित तीन गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर रील व प्रसिद्धि पाने के लिए इस प्रकार का कार्य न करें, इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना आचरण करने पर पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून। कार के बाहर तमंचा लहराने वाले दो सगे भाईयों सहित तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल एक वीडियो, जिसमे राजपुर रोड में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार व्यक्ति ने खुलेआम कार से बाहर तमंचा लहराया जा रहा था, इस व्यक्ति से सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार हथियार प्रदर्शित करने से आमजन में भय व असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा कार सवार व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रेस कर वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने लाया गया, जिससे पूछताछ व जांच में तथ्य प्रकाश में आये की वीडियो में कार के बाहर लहराया जा रहा हथियार असल मे एक खिलौना पिस्टल थी, जिसे कार सवार युवकों ने दशहरा मेले से खरीदा था, जांच में भी वीडियो में दिख रहा हथियार खिलौना होना पाया गया। परंतु कार सवार युवकों ने सार्वजनिक मार्ग पर किये गये इस प्रकार के कृत्य से आमजन में भ्रम व डर का माहौल बनने तथा सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था की छवि को प्रभावित करने के संबंध में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर रील व प्रसिद्धि पाने के लिए इस प्रकार का कार्य न करें, इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना आचरण करने पर पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शंशाक कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी डीएल रोड, डालनवाला, अक्षय कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी डीएल रोड, डालनवाला, अर्पित गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता निवासी सिमेन्ट रोड, डालनवाला बताये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button