उत्तराखंडदेहरादून

वर्ष 2026-27 में धान के खरीद का लक्ष्य 7 लाख मीट्रिक टन रखा गया

खाद्य मंत्री ने कहा कि धान खरीद के साथ ही मंडुवा की खरीद भी आगामी 01 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक की जायेगी।

खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक

देहरादून। प्रदेश की खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभागार में खरीफ-खरीद सत्र 2026-27 में आगामी 1 अक्ूटबर से प्राम्म्भ होने जा रही फसल धान एवं रागी (मंडुवे) खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में धान की खरीद आगामी 01 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रही है जो 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में धान खरीद भारत सरकार के निर्धारित नियमानुसार की जायेगी। मंत्री ने कहा कि सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) रूपये 2441 प्रति कुंतल एवं ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपये 2461 निर्धारित किया गया है। वर्ष 2026-27 में धान के खरीद का लक्ष्य 07 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) रखा गया है।
खाद्य मंत्री ने कहा कि धान खरीद के साथ ही मंडुवा की खरीद भी आगामी 01 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक की जायेगी। रागी (मंडुवे) का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) रूपये 5205 प्रति कुंतल है। वर्ष 2026-27 में रागी (मंडुवे) की खरीद का लक्ष्य 12 हजार मीट्रिक टन (एमटी) रखा गया है। मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को रागी (मंडुवे) की खरीद शत प्रतिशत किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
म्ंात्री ने कहा कि धान एवं रागी (मंडुवे) खरीद केन्द्रों पर नमी मापक यंत्र, बैनर, टैण्ट, पेयजल आदि सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश मण्डी समिति के पदाधिकारियों को दिये गये हैं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी फसल के मूल्य का भुगतान सीधे उनके खातों में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फसल खरीद हेतु बजट की व्यवस्था समुचित है। बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सचिव एल फैनई, कमीशनर बीएल राणा, सीएमओ डॉ0 एमएस विसेन सहित अन्य सम्बधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button