उत्तराखंडदेहरादून

जन शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगीः धामी

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि, जन शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा
सड़क-स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर दिया जोर, अफसरों को कड़े निर्देश
सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर जनता मिलन कार्यक्रम भी आयोजित करें

देहरादून। उत्तराखंड की जनता की समस्याओं के निदान के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन 1905 की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा की। सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक के दौरान सीएम ने हेल्पलाइन के जरिए प्राप्त जन शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही बैठक के दौरान सीएम ने सड़कों की स्थिति, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य विभाग समेत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर जनता मिलन कार्यक्रम भी आयोजित करें, ताकि जनता के समस्याओं का समय से निदान हो सके।
सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने और आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि, सीएम हेल्पलाइन सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण जरिए है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। ऐसे में अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी करने और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि, जन शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के जरिए कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत इस हेल्पलाइन के जरिए दर्ज करवा सकता है। जिसका वो खुद हर महीने समीक्षा करते हैं साथ ही शिकायतकर्ता से बातचीत भी करते हैं। जिससे काफी शिकायतों का समाधान भी होता है। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के साथ ही सड़कों की भी समीक्षा की गई है। दरअसल, बरसात के बाद सड़कों की स्थिति काफी अधिक खराब हो जाती है, ऐसे में उन सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करा जाए। इसके लिए पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई और शहरी विकास विभाग इस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया को कर रहा है। ताकि जल्द से जल्द सड़कें दुरुस्त हो सके।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा फिर से जोर पकड़ने लगी है, और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में बैठक के दौरान चारधाम यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई है। वर्तमान समय में कहीं कहीं पर भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण यात्रा कहीं कहीं पर रोकनी भी पड़ रही है। ऐसे में इसके लिए समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग की भी समीक्षा हुई है। क्योंकि मॉनसून के दौरान संक्रमण फ्लू तेजी से फैल रहा है। ऐसे में सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाएं करने को कहा गया है।
इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जनता मिलन कार्यक्रम भी करें और जनता की समस्याओं का समाधान भी करें। पेयजल विभाग भी महत्वपूर्ण विभाग है। ऐसे में पेयजल योजनाओं को व्यवस्थित करने संबंधित जो जरूरी दिशा निर्देश दिए जाने थे, वो दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के तहत तमाम छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू की गई है। ऐसे में बच्चों को इन योजनाओं का बेहतर लाभ मिले, इसके लिए भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना जो शुरू की गई है, वो जल्द ही व्यावहारिक रूप से धरातल पर उतरे, उसकी समीक्षा करने के साथ निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button