केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत
जिन्हे रेस्क्यू टीम ने गौरीकुंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहंा चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान गौरीकुंड व केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से महाराष्ट्र की 60 वर्षीय महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हे रेस्क्यू टीम ने गौरीकुंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहंा चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग को रविवार, 6 सितंबर को घटना की सूचना मिली। जसपाल सिंह ने केंद्र को बताया कि चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक महिला यात्री घायल हो गई हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। टीमों ने घायल महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उन्हें तत्काल गौरीकुंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहंा चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मंगल अपाराव सिंधे (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ग्राम नीमगांव, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र की रहने वाली थीं। प्रशासन ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। आवश्यक पंचनामा और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है।



