उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशदेहरादून

सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग का फरार आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

 आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने परिचित इमाद निवासी बेहट सहारनपुर के साथ अगस्त 2023 में कालका दिल्ली निवासी निवेदिता शर्मा से उसके घर पर मिला।

देहरादून। एसटीएफ और गोवा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में देहरादून से सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर गोवा के मापुसा थाना क्षेत्र में करोड़ों की रकम ऐंठने का आरोप है। उसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इस प्रकार की घटनाओं को अन्य राज्यों में भी अंजाम दिया है।
उत्तराखंड एसटीएफ ने गोवा के नार्थ गोवा जनपद के मापुसा पुलिस स्टेशन में दर्ज मुकदमें में फरार आरोपी सलमान खान निवासी देहरादून को थाना नहेरु कालोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर खुद को दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो का ऑफिसर बताता था। उसने मापुसा नार्थ गोवा में मुंबई के एक बिजनेसमैन से करोड़ों रुपये की उगाही की। इस घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए गोवा पुलिस ने पहले उसके घर पर दबिश। जहां से आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उसके बाद आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने परिचित इमाद निवासी बेहट सहारनपुर के साथ अगस्त 2023 में कालका दिल्ली निवासी निवेदिता शर्मा से उसके घर पर मिला। जहां पर मो.आयान ,मोहम्मद वसीद, फैजान फरजान, यासर, राज चौधरी और हरिद्वार निवासी भुवन अरोड़ा से आरोपी की मुलाकात हुई। आरोपियों ने मिलकर एक ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग बनाया। यह गैंग इस रैकेट के तहत लड़कियों का इस्तेमाल करके अमीर बिजनेसमैन को टारगेट करता था। उन अमीर लोगों से अश्लील काम करवाते थे। अमीर बिजनेसमैन लोगों की रेप्युटेशन खराब करने की धमकी देकर खुद को दिल्ली में नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी होने का दावा करके उनको बंधक बनाकर, धमका और मारपीट कर उनसे मोटे पैसे ऐंठते थे।
आरोपी ने योजना बनाकर निवेदिता शर्मा के माध्यम से पीड़ित मुंबई निवासी कारोबारी को अपने जाल में फंसाया। नार्थ गोवा में विला हाउस फॉरेस्ट कुचेलिया मापुसा को किराये पर लेकर उसमें वीडियो कैमरे फिट किये। योजना के तहत पीड़ित बिजनेसमैन को मिलने के लिए बुलाकर महिला निवेदिता शर्मा उसके साथ विला में रुक गयी। रात में साथी आरोपियों ने योजना के तहत विला में घुसकर खुद को दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो टीम का बताया। साथ ही उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे बंधक बनाया। उसके साथ मारपीट की। आखिर में उससे करोड़ों रुपए ऐंठ लिए।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया पीड़ित के द्वारा पुलिस के पास शिकायत करने के बाद, दो संदिग्धों, निवेदिता शर्मा, भुवन अरोड़ा निवासी हरिद्वार को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया गया। इसी क्रम में इस गैंग के अन्य सदस्यों को भी गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना आरोपी सलमान खान घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। जिसे देहरादून से गिरफ्तार किया गया है।

सोने के आभूषण के साथ चोर गिरफ्तार
हल्द्वानी। लालकुआं पुलिस ने तीन चर्चित चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से करीब 20 तोला सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात यह रही कि आरोपित चोरी के जेवर पंखेनुमा हीटर की निचली प्लेट के भीतर छिपाकर बेचने निकला था। जिसको पुलिस ने दबोच लिया।रविवार को पुलिस भवन में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 19 मई को बिन्दुखत्ता निवासी चन्द्रा देवी ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना लालकुआं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को वर्ष 2025 में हुई दो अन्य बड़ी चोरी की घटनाओं से भी समानता मिली। इसके बाद तीनों मामलों को जोड़कर संयुक्त रूप से जांच आगे बढ़ाई गई। जिसपर टीम ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसके आधार पर शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चोर के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button