उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशदेहरादून

 हत्याकांड में शामिल फरार इनामी महिला गिरफ्तार

जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से कई संदिग्धों से पूछताछ की. जिसके बाद उन पर नजर रखी गई।

देहरादून। राजपुर क्षेत्र में एक साल पहले हुई अजय बटेजा हत्या मामले में पुलिस ने फरार 25 हजार की इनामी महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रॉपर्टी विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई ने ही सुपारी देकर अपने भाई की हत्या करवाई थी। पुलिस इस मामले में घटना को अंजाम देने वाले उत्तर प्रदेश के शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार 26 मई 2025 को जतिन कुमार निवासी जीएमएस रोड ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज शिकायत में बताया गया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके भाई अजय बटेजा की जाखन स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से कई संदिग्धों से पूछताछ की. जिसके बाद उन पर नजर रखी गई।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पश्चिमी यूपी का कुख्यात शार्प शूटर जैकी भी इस हत्याकांड में शामिल है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी जैकी को मुजफ्फरनगर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद इस घटना में शामिल उसकी महिला मित्र और दूसरे लोगों के बारे में पता चला।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया घटना के संबंध में थाना राजपुर पुलिस ने पहले ही राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, अब पुलिस ने राजन की 25 हजार इनामी महिला आरोपी प्रेमिका हुमेंरा उर्फ जोया को गिरफ्तार किया है। साथ ही फरार अमित भटेजा की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

चारधामः ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के लिए उमड़ रही भारी भीड़
ऋषिकेश।  चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के लिए भारी भीड़ लगी है। हजारों यात्री सुबह से लाइन में लगे रहे। यात्रियों की भीड़ के दबाव से रविवार को फिर से धक्का मुक्की हुई। इस दौरान रोडवेज टिकट काउंटर का शीशा भी टूट गया। महाराष्ट्र के यात्री ने जोर जबरदस्ती करते हुए काउंटर पर धक्का मारा। रोडवेज कर्मचारियों ने उक्त तीर्थयात्री को पुलिस को सौंपा दिया। समझौता होने के बाद युवक ने रोडवेज की संपत्ति क्षतिग्रस्त होने के बदले 1000 रुपये का जुर्माना जमा किया। उसके बाद पुलिस ने उक्त यात्री को छोड़ा।
प्रशासन की ओर से स्लॉट व्यवस्था शुरू कर दी गई है। शनिवार को भीड़ के कारण महज 4.41 घंटे में ही चारधाम का स्लॉट फुल हो गया। उसके बाद यात्रा प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को काउंटर से हटने के लिए कहा गया। सैकड़ों यात्री शाम चार बजे तक काउंटर के आगे बैठे रहे। पंजीकरण रविवार सुबह छह बजे से होने की घोषणा के बाद तीर्थयात्री धर्मशालाओं और होटलों की ओर गए थे। इसके बाद रविवार को फिर भारी भीड़ के चलते हालात बेकाबू होते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button