पंजाब में 38.65 लाख मीट्रिक टन धान की आमद दर्ज; सीएम बोले, एक-एक दाना खरीदेगी सरकार
ये सभी अधिसूचित मंडियां खाद्यए नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभागए पंजाब द्वारा आवंटित की गई हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विभिन्न विभागों के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और प्रशासनिक सचिवों को आगामी त्योहारी सीजन के दौरान राज्य में चल रही धान खरीद प्रक्रिया को सुचारू और निर्बाध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शनिवार को यहां अपने निवास पर आईएएस अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आई बाढ़ से भारी तबाही के बावजूद पंजाब अब भी राष्ट्रीय अनाज भंडार में 175 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान देने की स्थिति में है।
निर्बाध और कुशल खरीद प्रबंधों की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पंजाब के किसानों की मेहनत और लगन से उपजा एक-एक दाना खरीदा जाए। भगवंत सिंह मान ने बताया कि पंजाब सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के दौरान धान की खरीद के लिए 1822 नियमित खरीद केंद्र अधिसूचित किए हैं। ये सभी अधिसूचित मंडियां खाद्यए नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभागए पंजाब द्वारा आवंटित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार तक राज्य की मंडियों में 38.65 लाख मीट्रिक टन धान की आमद दर्ज की गईए जिसमें से 37.20 लाख मीट्रिक टन धान पहले ही खरीदा जा चुका है।